---------- Forwarded message ---------- From: Muniza Khan <[email protected]> Date: 2016-08-21 12:31 GMT+05:30 Subject: [AISF] FW: Gandhian Institute . Please circulate this to your friends and write to [email protected] about it. To: Vasanthi Raman <[email protected]>
*जे पी की संस्था बचाने के लिए गॉंधी बाबा से प्रार्थना और सत्याग्रह * *गॉंधी विद्या संस्थान सर्वोदय समाज को वापस हो * *फर्जी संस्था को संरक्षण देने वालों के खिलाफ कार्यवाही हो * गॉंधी और जे पी के अनुयायी शानिवार 27 अगस्त को सुबह 11 बजे लखनऊ में हजरतगंज चौराहे पर महात्मा गॉंधी से प्रार्थना और सत्याग्रह करेंगे कि वह सभी संबंधित लोगों को सद्बुद्धि प्रदान करें और अपनी संस्था गॉंधी विद्या संस्थान राजघाट वाराणसी को निहित स्वार्थ से बचायें . जे पी की पहल पर सर्व सेवा संघ ने गॉंधी विद्या संस्थान की स्थापना की थी .यह पचास वर्ष पुरानी और प्रतिष्ठित स्वायत्तशासी संस्था है . जमीन सर्व सेवा संघ ने दी और आर्थिक सहयोग गॉंधी स्मारक निधि ने . सन 2007 में तत्कालीन सरकार ने निहित स्वार्थ के दबाव में संस्था को सोसायटी विघटित कराकर अदालत के जरिये उच्च शिक्षा विभाग के अधीन कर लिया . सरकार ने इस आदेश की आड़ में एक ऐसा बोर्ड बना दिया , जिसका गॉंधी विचार में निष्ठा नहीं थी. इन लोगों के संरक्षण में संस्थान में गॉंधी विरोधी गतिविधियॉं संचालित होने लगीं .अगस्त 2012 में इस बोर्ड नें त्याग पत्र दे दिया . कमिश्नर वाराणसी ने जून 2013 में विस्तृत रिपोर्ट देकर सरकार के संरक्षण में संस्थान की बर्बादी का विवरण दिया और नया संचालन मंडल गठित करने की संस्तुति की . यह रिपोर्ट निहित स्वार्थ के दबाव में सचिवालय की फाइल में कैद है . रजिस्ट्रार सोसायटीज ने इस बीच गॉंधी विरोधियों की एक फर्जी संस्था का पंजीकरण इसी पते पर कर दिया . एक हिस्से पर अनधिकृत लोगों का कब्जा है , जो अवैध कमाई कर रहे हैं . ये गॉंधी विरोधी गतिविधियों में संलग्न हैं . पिछले नौ सालों में संस्थान सरकार की कैद में बर्बाद हो रहा है .न सरकार के पास ऐसा संस्थान चलाने की समझ है और न नीयत. न ही बजट में वित्तीय व्यव्स्था की गयी . यह भी नहीं पता कि इसका कस्टोडियन कौन अफसर है . इन नौ सालों में जे पी की प्रतिमा को पुस्तकालय से निकालकर खुले आसमान के नीचे रख दिया गया .जे पी की हजारों बहुमूल्य पुस्तकें और अंतर्रष्ट्रीय जर्नल्स खराब हो रही हैं .जे पी का निजी सामान भी खराब हो रहा है . जे पी के आवास में अवांछनीय लोग रह रहे हैं . कुछ लोग निजी संस्था बनाकर जमीन आदि हड़पना चाहते हैं. सम्पूर्ण क्रॉंति मंच ने राजघाट में जे पी प्रतिमा के सामने संस्था को पुनः संचालित करने का संकल्प लिया है . 1- गॉंधियन इंस्टीच्यूट ऑफ स्टडीज यानि गॉंधी विद्या संस्थान का रजिस्ट्रेशन बहाल कराया जाये . फर्जी संस्था का पंजीकरण रद्द कर दोषी अधिकारियों को दंडित किया जाये . 2- अंतरिम तौर पर फिलहाल उच्च शिक्षा विभाग सर्व सेवा संघ के परामर्श से संस्था को संचालित कराये . . 3- जे पी की प्रतिमा खुले आसमान से हटाकर यथास्थान वापस लगायी जाये और पुस्तकालय खुलवाया जाये . 4- अनधिकृत लोगों को परिसर से हटाया जाये . 5- सर्वोदय नेताओं , आंदोलनकारियों और कर्मचारियों पर कायम फर्जी मुकदमें समाप्त किये जायें . 6-भूखों मर रहे कर्मचारियों को वेतन , पी एफ और ग्रेचुटी का भुगतान किया जाये. For more info : Mahadev Vidrohi , President Sarva Seva Sangh 09428825908 [email protected] 9839012810 RAM DUTT TRIPATHI Former Correspondent , BBC, *55 GULISTAN COLONY ,* *LUCKNOW - 226001 * *India * *+91- 98390 12810 * * 0522- 2236762 * -- You received this message because you are subscribed to the Google Groups "All India Secular Forum" group. To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to [email protected]. To post to this group, send email to [email protected]. Visit this group at https://groups.google.com/group/secular-forum. For more options, visit https://groups.google.com/d/optout. -- You received this message because you are subscribed to the Google Groups "humanrights movement" group. To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to [email protected]. To post to this group, send email to [email protected]. Visit this group at https://groups.google.com/group/humanrights-movement. For more options, visit https://groups.google.com/d/optout.
